देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई: घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 युवतियों सहित 1 युवक गिरफ्तार..

देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई: घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 युवतियों सहित 1 युवक गिरफ्तार..

August 26, 2024 Off By NN Express

रायपुर, 26 अगस्त । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों ही पुलिस तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब रायपुर पुलिस ने एक और बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

घर में चल रहा था देव व्यापार का धंधा


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी और छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को अप्प्तीजनक हालत में गिरफ्तार किया है।