तेंदुएं ने किया 3 बकरो पर हमला, 2 बकरों की मौत

तेंदुएं ने किया 3 बकरो पर हमला, 2 बकरों की मौत

August 25, 2024 Off By NN Express

कांकेर,25 अगस्त | जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है। देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया। जिसमे दो बकरों की मौत हो गई है। वहीं एक बकरे को मारकर वह अपने साथ जंगल की ओर ले गया है। इस गांव मे आए दिन भालू और तेंदुए नजर आ रहे है। जिससे इंसानों की जान का भी खतरा बना हुआ है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन अमले को जानकारी दी गई है।