BIG BREAKING: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक नजर अपडेट्स पर…

BIG BREAKING: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक नजर अपडेट्स पर…

November 3, 2022 Off By NN Express

अहमदाबाद ,03 नवंबर I गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 1 और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीँ 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

एक नजर अपडेट्स पर…
-दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन होंगे।
-महिलाओं के लिए 1274 विशेष पोलिंग स्टेशन होंगे।
-9.89 लाख सीनियर सिटीजन मतदाता
उम्मीदवारों को बताना होगा आपराधिक रिकॉर्ड
– 18 फरवरी 2023 को गुजरात विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
– गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ वोटर हैं.
– 4.6 लाख नए वोटर
– गुजरात में 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे