सर्प के काटने से युवक की हुई मृत्यु

सर्प के काटने से युवक की हुई मृत्यु

August 21, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सर्प के काटने से युवक की हुई मृत्यु
कोरबा: कोरबा जिले में सर्पदंश की घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई हैं। रक्षाबंधन की सुबह हुई इस घटना ने परिवार में खुशी के माहौल को शोक में बदल दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी ने मेमो मिलने पर मर्ग कायम किया है।
चौकी प्रभारी डी.के. कुजूर ने बताया कि पाली पुलिस थाना के ग्राम बक्साही में निवासरत राम प्रसाद आरमो की मृत्यु हो गई। घर में सोने के दौरान उसे जहरीले सर्प ने काट लिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। एंटी स्नेक वेनम के अलावा अन्य उपचार दिए जाने पर भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसकी मृत्यु हो गयी।