जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी का 80वां जन्म दिवस को मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी का 80वां जन्म दिवस को मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में

August 20, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी का 80वां जन्म दिवस को मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में
कोरबा: जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी का 80वां जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में स्व. श्री राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पअर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि स्व. श्री राजीव गांधी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो उन्होंने कहा था की राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। श्याम सुंदर सोनी ने भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान महिला वर्ग को सत्ता में अधिकाधिक भागीदार बनाने के लिए रहा उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33% की भागीदारी हेतु रूपरेखा पहले से ही बना दी थी। जिसके वर्तमान में सुपरिणाम देखने को मिल रहा है।
जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने इस अवसर पर कहा कि स्व. श्री राजीव गांधी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उनके द्वारा भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार विमर्श कर देश के प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया गया है। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में उनका आगमन हुआ था।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कहा कि स्व. श्री गांधी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। हर क्षेत्र में चाहे छात्र जीवन हो या कमर्शियल एवियेशन में पायलट या राजनीति सभी में उत्कृष्टता हासिल की। श्री राठौर ने कहा कि स्व. श्री राजीव गांधी की सोच एवं प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षितीज में भारत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केन्द्रित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सहगल, मो. शाहिद, बंटी शर्मा, महेन्द्र निर्मलकर, राजेश यादव, रामगोपाल यादव, रवि चंदेल, बच्चू मखवानी, बनवारी पाहुजा, कमल रोहरा आदि ने स्व. श्री गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते उन्हे याद कर नमन किया।