महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ नाम से दिग्विजय स्टेडियम में किया गया कार्यक्रम

महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ नाम से दिग्विजय स्टेडियम में किया गया कार्यक्रम

August 20, 2022 Off By NN Express

WALK FOR CAUSE पर उमड़ा विशाल जन सैलाब महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा ।

राजनादगांव, 20 अगस्त। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, पद्मश्री फुलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती तेज कुवंर नेताम, राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस मुख्यालय से एआईजी संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, दुर्ग एएसपी विश्वास चन्द्राकर, जयलाल मरकाम, डीएसपी, मोनिका ठाकुर, गुरजीत सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, पुपलेश कुमार, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, सीएसपी (भापुसे) गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, तनुप्रिया ठाकुर, हेमप्रकाश नायक, अजित ओगरे, नासिर बाठी, अर्जुन कुर्रे, सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूल कॉलेज के छात्र/छात्राये, एनएसएस, एनसीसी, खेल संगठन के खिलाडियों, राजीव युवा मितान, स्वछता दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं विभिन्न संगठन व एनजीओ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।