National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर तो नीना गुप्ता ने भी मारी बाजी, देखें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट

National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर तो नीना गुप्ता ने भी मारी बाजी, देखें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट

August 17, 2024 Off By NN Express

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर, तो नीना गुप्ता बेस् को एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की गई।

70th National Film Awards 2024: See Full List

  • नित्या मेनन और मानसी पारेख ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
  • ‘ऊंचाई’ के लिए सूरज बड़जात्या को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।
  • मलयालम फिल्म ‘अट्टम’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • ‘कंतारा’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (संपूर्ण मनोरंजन) का पुरस्कार जीता
  • ‘ब्रह्मास्त्र’ ने सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • ‘कंतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया था।

नीना गुप्ता ने ‘ऊंचाई’ के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।अरिजीत सिंह ने ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता।‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता।एआर रहमान ने ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्यूजिक का पुरस्कार जीता।आनंद कृष्णमूर्ति ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार भी जीता।मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।