कोरबा: सम्बोधन व राष्ट्रगान के दौरान गश खाकर गिरा स्काउट का छात्र

कोरबा: सम्बोधन व राष्ट्रगान के दौरान गश खाकर गिरा स्काउट का छात्र

August 15, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सम्बोधन व राष्ट्रगान के दौरान गश खाकर गिरा स्काउट का छात्र

  • कैबिनेट मंत्री लखन ने किया ध्वजारोहण
  • परेड की ली सलामी
    कोरबा : प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखनलाल देवांगन ने सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
    मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इस दौरान कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
    जानकारी के अनुसार ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव् साय के संदेश का आम जनता के नाम वाचन किया जा रहा था। इस दौरान सामने मैदान में परेड के लिए जवान खड़े थे, इन्हीं में शामिल स्काउट एंड गाइड का एक जवान गश खाकर गिर पड़ा। स्काउट छात्र को यहां तैनात जवानों ने राहत प्रदान की। संबोधन के बाद जब जवानों के द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रगान किया जा रहा था, तब एनसीसी कैडेट का एक छात्र भी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे भी राहत प्रदान की गई।