स्वतंत्रता दिवस पर महासमुंद में खाद्य मंत्री बघेल करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महासमुंद में खाद्य मंत्री बघेल करेंगे ध्वजारोहण

August 14, 2024 Off By NN Express

महासमुंद । जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9:03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि बघेल 9:15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.30 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं 10:20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे। सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।