कोरबा: महाकाल सेवा समिति ने किया भोग भंडारा का आयोजन घंटाघर चौक में

कोरबा: महाकाल सेवा समिति ने किया भोग भंडारा का आयोजन घंटाघर चौक में

August 14, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) महाकाल सेवा समिति ने किया भोग भंडारा का आयोजन घंटाघर चौक में
कोरबा: कोरबा नगर के सुभाष ब्लाक मार्ग घंटाघर चौक में स्थानीय व्यवसायी व युवाओं की महाकाल सेवा समिति शिवभक्तों की सेवा भावना के साथ भगवान भोलेनाथ को प्रत्येक सावन सोमवार को हलुआ, पुडी, खिचड़ी, सब्जी आदि व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर सेवाभावना का परिचय दे रही है।
समिति द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं जन कल्याण कार्य किए जा रहे हैं। उक्त पुनीत आयोजन में समिति के संरक्षक संतोष राय, अखिलेश जायसवाल, विनोज नायर, संदीप साहू, सौरभ पांडेय, हिमांशु जायसवाल, राकेश महतो, प्रकाश टंडन, वासु, स्वप्निल शर्मा, लक्ष्मी साहू, संजय प्रजापति, अशोक जायसवाल, महेंद्र चौहान, शिव निषाद, राजेंद्र श्रीवास, रामरतन साहू, योगेंद्र साहू, उदय सिंह, शेखर एवं सभी युवा साथियों का सहयोग रहा।