रफ्तार का कहर: पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलटा..तीन जवान घायल, अनिल यादव को किया बिलासपुर रेफर…

रफ्तार का कहर: पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलटा..तीन जवान घायल, अनिल यादव को किया बिलासपुर रेफर…

August 13, 2024 Off By NN Express

कोरबा। मानिकपुर पुलिस चौकी का बोलेरो वाहन पाली चेतमा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर से रूप से घायल है। घायल अनिल यादव को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

बता दें कि मानिकपुर पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नन्हे सिंह चालक अनिल यादव और एक अन्य सोमवार की रात पाली चैतमा की ओर गए हुए थे। वे आज तड़के सुबह वापस लौट रहे थे इस दौरान पाली चैतमा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां तीनों घायल हो गए। वाहन सवार पाली वाहन चालक अनिल यादव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।