ओलंपिक : भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज

ओलंपिक : भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज

August 9, 2024 Off By NN Express

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन की हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आयोजन पेरिस के स्टेड यवेस-डु-मानोइर में किया गया। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारत ने साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पीआर श्रीजेश ने इस मैच के साथ ही रिटायरमेंट ले लिया है। यह उनका आखिरी मैच था। पीआर श्रीजेश को टीम इंडिया ने काफी सम्मान के साथ अलविदा कहा। भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने इसी के साथ ओलंपिक के इतिहास में 13वां मेडल जीत लिया है। भारत ने स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में 2-1 से हरा दिया है।