डिप्टी सीएम शर्मा कबीरधाम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

डिप्टी सीएम शर्मा कबीरधाम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

August 8, 2024 Off By NN Express

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 9 अगस्त को कबीरधाम जिले के विभिन्न जगहों में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री शर्मा 9 अगस्त को सर्वप्रथम सवेरे 10 बजे कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल मे आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे रेंगाखार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री शर्मा शाम 4 बजे ऑडिटोरियम, पीजी कालेज कवर्धा में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।