मुख्यमंत्री निवास में आज होगा साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री निवास में आज होगा साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन

August 8, 2024 Off By NN Express

CM House Jandarshan Today : मुख्यमंत्री निवास में आज यानी 8 अगस्त को साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन होगा। जो कि सुबह 11 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ ही सीएम साय भी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या सुनेंगे।

 बता दें कि जनदर्शन का आयोजन हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में किया जाता है। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 27 जून से किया गया है, जिसमें आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होते है। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन सीएम को देते हैं। वहीं सीएम साय भी सभी आवेदनों को स्वयं देखते हुए जनता के समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के विभागीय अधिकारियों को सक्त निर्देश दिए हैं।