मंगेतर को नहीं दी जमानत तो महिला जज की हो गई जमकर धुलाई, लेडीज वकील ने कोर्ट परिसर में झोंटा, नोंच कर मारा…

मंगेतर को नहीं दी जमानत तो महिला जज की हो गई जमकर धुलाई, लेडीज वकील ने कोर्ट परिसर में झोंटा, नोंच कर मारा…

August 7, 2024 Off By NN Express

मंगेतर को जमानत नहीं मिली तो कोर्ट परिसर में ही महिला वकील ने महिला जज की जमकर धुनाई कर दी। सरेआम महिला जज और महिला वकील में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को झोंटा नोंच नोंचकर मारा। कभी महिला वकील जज को ताबड़तोड़ तमाचे मारती है तो कभी महिला जज वकील पर थपड़ों की बरसात कर रही। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

बताया जा रहा है कि, यह घटना उस समय घटी जब महिला जज ने अधिवक्ता की मंगेतर को जमानत देने से इनकार कर दिया। विवाद के बढ़ते स्तर के कारण एक महिला पुलिस अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों को अलग करना पड़ा। जानकारी अनुसार, मामला महाराष्ट्र के एक जिले की अदालत में हुआ। महिला अधिवक्ता की मंगेतर के खिलाफ चल रहे मामले में जज ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

यह निर्णय सुनते ही अधिवक्ता ने जज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जो जल्द ही एक भयंकर हाथापाई में बदल गया। दोनों के बीच की तीखी बहस और हाथापाई हुई। जिसे अदालत के अंदर मौजूद लोगों ने देखा और इसकी वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिवक्ता ने जज के खिलाफ तीखी आपत्ति जताते हुए गुस्से में आकर उन पर आरोप लगाया।

सोशल मीडिया के यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि, “भारत में पहली बार एक महिला जज और महिला अधिवक्ता के बीच खुलेआम हाथापाई हुई, वो भी महाराष्ट्र की एक अदालत में, एक महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों को अलग किया। जज ने अधिवक्ता की मंगेतर को जमानत देने से इनकार कर दिया था… अब इस तरह से विवादों का निपटारा होता है…”। अन्य यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर्स ने कहा कि, इस मामले में CJI Chandrachud को संज्ञान लेंना चाहिए ! न्यायपालिका की साख गिर रही।