कोरबा: सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु

कोरबा: सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु

July 31, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु
कोरबा : कोरबा-पश्चिम में दीपका क्षेत्र लोटानपारा के पास स्थित ब्रेकर में बाइक के उछलने से पीछे बैठी चालक की पत्नी सडक़ पर गिर गई। बिलासपुर ले जाते समय उसकी सांसे उखड़ गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पखनापारा निवासी बुढान सिंह गोंड़ पत्नी रामकुमारी के साथ बाइक से किसी जरूरी कार्य से कटघोरा जा रहे थे। रामकुमारी बाइक के पीछे की सीट बैठी हुई थी। केराकछार के लोटानपारा के प्राथमिक शाला के पास पहुंचा था। ब्रेकर में बाइक उछल गई। बाइक उछलने से पीछे बैठी रामकुमारी सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर से खून बह गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया। बिलासपुर जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।