अर्जुन ने शाहरुख की तारीफ की, पहली मुलाकात का भी किया जिक्र

अर्जुन ने शाहरुख की तारीफ की, पहली मुलाकात का भी किया जिक्र

July 31, 2024 Off By NN Express

अर्जुन रामपाल हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह आखिरी बार इस साल की शुरुआत में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म क्रैक में नजर आए थे। अर्जुन ने अपने करियर में बतौर नायक और खलनायक भी काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में बतौर खलनायक नजर आए थे। इस बीच हालिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बात की है।’

अर्जुन रामपाल ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी खलनायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। हाल में ही रणवीर के पॉडकास्ट पर अर्जुन ने शाहरुख की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने अभिनेता के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।

अर्जुन का आज भी शाहरुख के साथ अच्छा बॉन्ड है। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख की शख्सियत में काफी गहराई है। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ देखा है। उन्होंने काफी त्याग भी किए हैं। इसके साथ अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कहा कि वह चीजों को पहले ही भांप लेते हैं, उनकी दूरदर्शिता काफी कमाल की है।