राजभवन में हुआ नए राज्यपाल रमेन डेका का स्वागत

राजभवन में हुआ नए राज्यपाल रमेन डेका का स्वागत

July 30, 2024 Off By NN Express

31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का मंगलवार को राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में 31 जुलाई को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।