भारतीय मेधा दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही : प्रधान

भारतीय मेधा दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही : प्रधान

July 29, 2024 Off By NN Express

नई  दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय मेधा दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही है और विज्ञान तथा चिकित्सा जैसे क्षेत्रों की अनेक कंपनियों में यहां के विशेषज्ञ सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं।

श्री प्रधान ने तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय के देश के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शिक्षा के लिये विदेशों में जाने और प्रतिभा पलायन संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि यह देखने का अपना-अपना नजरिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा का पलायन नहीं हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय विशेषज्ञ दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के सर्वोच्च पदों पर बैठे हैं।