नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

July 25, 2024 Off By NN Express

कोरिया: कोरिया जिले के थाना बैकुंठपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका ने छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा में कक्षा 12वीं की छात्रा है, उसने बताया कि उसके गांव का राम विकास, जो रिश्ते में उसका ममेरा भाई है, पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था।22 जुलाई 2024 को पीड़िता अपनी बहनों सुखमनिया और प्रीति के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। शाम के समय धान सोसाइटी के पास राम विकास ने उसे पकड़ लिया और धमकी दी कि वह उसे पत्नी बना ले जाएगा। जब पीड़िता ने विरोध किया और चिल्लाई, तो राम विकास मौके से भाग निकला।पीड़िता की शिकायत पर थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 243/2024 के तहत धारा बीएनएस व  पाक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण और चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की गई। सबूतों के आधार पर आरोपी राम विकास, पिता कृष्णा सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम बैमा को 24 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।