राज्यपाल से छग हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल से छग हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

July 19, 2024 Off By NN Express

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से शुक्रवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 8 अगस्त के अवसर पर संघ की ओर से महात्मा गांधी जी के मूर्ति अनावरण के लिए राज्यपाल को  आमंत्रण दिया।

 इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पद्मश्री धर्मपाल सैनी, उपाध्यक्ष कुवर जितंेद्र नरसिंग राणा और पन्ना लाल नवरंग उपस्थित थे।