इटली में फंसी दिव्यांका त्रिपाठी को मिली मदद

इटली में फंसी दिव्यांका त्रिपाठी को मिली मदद

July 15, 2024 Off By NN Express

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों बीते दिनों इटली छुट्टियां मनाने गए थे और इसी बीच हादसे का शिकार हो गए और अपने पासपोर्ट गंवा बैठे। इसके बाद से ही दोनों इटली में फंसे हुए हैं। पिछले बुधवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में उनकी कार से पासपोर्ट चोरी हो गया था। बेहद परेशान होने के बाद कपल ने भारतीय दूतावास और इटली के प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद दोनों को मदद मिली और अब लंबे वक्त के बाद इनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जल्द ही दोनों भारत लौट रहे हैं और इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए कपल ने दी है।