राज्य सरकार में 11 IAS अफसरों और 10 पुलिस अधीक्षक का तबादला आदेश जारी किया

राज्य सरकार में 11 IAS अफसरों और 10 पुलिस अधीक्षक का तबादला आदेश जारी किया

July 14, 2024 Off By NN Express

राज्य सरकार में शनिवार की देर रात 11 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, अयोध्या समते 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं वही 10 आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर…

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में देर रात 11 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, यूपी में अयोध्या समते 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं. चंद्र विजय सिंह को अब अयोध्या डीएम की जिम्मेदारी मिली है. वहीं इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया की कमान संभालेंगे और बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है।

इसके अलावा दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी दी है. वहीं एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को मिली है।

यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

निषि श्रीवास्तव (प्रतीक्षारत)- जिलाधिकारी, बदायू
मनोज कुमार (जिलाधिकारी, बदायू)- सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
दिव्या मित्तल, (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ)- जिलाधिकारी, देवरिया
अखण्ड प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, देवरिया)-  मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ
श्चन्द्र विजय सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र)- जिलाधिकारी, अयोध्या

नितीश कुमार (जिलाधिकारी, अयोध्या)- प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, आगरा
बद्री नाथ सिंह (विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश)- जिलाधिकारी, सोनभद्र
इन्द्र मणि त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ)- जिलाधिकारी, औरैया

नेहा प्रकाश (जिलाधिकारी, ओरैया)- निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश
प्रथमेश कुमार (विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यू०पी०) – उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ
देवीशरण उपाध्याय (सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज)- प्रतीक्षारत

10 आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर: इससे पहले शनिवार (13 जुलाई) को ही यूपी में 10 सीनियर अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिसमें अभिषेक एसपी को बिजनौर, नीरज कुमार जादौन को एसपी हरदोई, इराज राजा को एसपी गाजीपुर और रामसेवक गौतम को एसपी शामली की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं  दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है और राजेश कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर की जिम्मेदारी मिली है. श्याम नारायण सिंह एसपी एटा, गौरव बंसवाल डीसीपी वाराणसी, केशव चंद्र गोस्वामी एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और ओमवीर सिंह लखनऊ डीसीपी की कमान संभालेंगे।