गागर नदी पुल में अनियंत्रित यात्री बस गिरने से बचा, करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

गागर नदी पुल में अनियंत्रित यात्री बस गिरने से बचा, करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

July 12, 2024 Off By NN Express

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग एनएच 343 गागर नदी पुल में अनियंत्रित यात्री बस गिरने से बचा, करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। पुल के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
गुरुवार की करीब 11 बजे अंबिकापुर से सासाराम  जाने वाली राजवंश यात्री बस गागर नदी पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर रुक गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। मौके पर चीख पुकार मच गई वाहन चालकों ने राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह व बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर को मोबाइल पर सूचना दी। तत्काल पुलिकर्मी मौके पर पहुंचकर बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद वाहनों का आना-जाना प्रारंभ हुआ।