Bigg Boss OTT 3: विशाल की बहन ने कृतिका पर साधा निशाना, बोलीं- वो अपनी दोस्त के पति से शादी कर सकती है तो वो…

Bigg Boss OTT 3: विशाल की बहन ने कृतिका पर साधा निशाना, बोलीं- वो अपनी दोस्त के पति से शादी कर सकती है तो वो…

July 11, 2024 Off By NN Express

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दो सदस्य- अरमान मलिक और विशाल पांडे चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले अरमान ने विशाल के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें घर से बेघर करने की मांग उठने लगी। हालांकि, बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर करने के बजाए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। ऐसे में उनकी बहन नेहा पांडे भड़क गई हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कृतिका, अरमान और पायल पर निशाना साधा है।

अरमान को बाहर निकालो- नेहा
नेहा ने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें (अरमान) घर से बेघर कर देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बाहर बहुत गलत संदेश जाएगा। अगले सीजन में, लोग इससे भी ज्यादा हिंसा करेंगे।

हमने चूडिंयां नहीं पहनी हैं- नेहा
जब अरमान ने विशाल के गाल पर थप्पड़ जड़ा था तब कृतिका ने अरमान से कहा था कि अभी शांत रहे इसे हम शो के बाहर देखेंगे। इस पर रिएक्ट करते हुए विशाल की बहन ने कहा, ‘ये खुली चेतावनी है। हमने इसका मुद्दा नहीं बनाया, लेकिन पायल (मलिक) इस पर लगातार वीडियो बना रही है। अगर वे कह रहे हैं कि वे हमें शो के बाहर देख लेंगे तो हम भी उन्हें जवाब देंगे। हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले हैं और हो सकता है कि एक नया मामला उनके लिए कोई मायने न रखे।’

कृतिका के बारे में कही ये बात
विशाल की बहन ने पायल और कृतिका पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अरमान की एक पत्नी थी, उसने फिर दूसरी शादी की और वे इसे सही ठहरा रहे हैं। पायल, कृतिका के लिए स्टैंड ले रही है। उसने अपने लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया? उसे क्यों तकलीफ उठानी पड़ी? क्या महिलाएं अपने पति के बिना नहीं रहती हैं? क्या वे अकेले अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाती हैं? इस दुनिया में सिंगल मदर नहीं हैं? उसे भी खुद अपने बच्चे का ध्यान रखना चाहिए था। उसे खुद के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। अगर कृतिका अपनी दोस्त के पति से शादी कर सकती है, तो वो खुद के लिए स्टैंड भी ले सकती है। पायल को उसके लिए बोलने की जरूरत नहीं है।’