कोरबा: घंटाघर चौक केस में आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कोरबा: घंटाघर चौक केस में आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

July 10, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) घंटाघर चौक केस में आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कोरबा : कोरबा अंचल के घंटाघर चौक के एक व्यवसायिक काम्प्लेक्स की छत से गिरकर मृत कलेश्वर पात्रे नामक युवक के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया हैं। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है उनका कहना हैं कि युवक ने छत से कूदकर खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई हैं। परिजनों के इस दावे के आधार पर अब पुलिस की जांच की दिशा बदल सकती है।
सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाले कलेश्वर पात्रे की पहचान इस घटना के कुछ घंटे बाद हुई। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। बाद में उसकी पहचान कलेश्वर पात्रे नामक युवक के रूप में कि गयी। इस घटना को लेकर लगातार इसी प्रकार की बातें सामने आती रही कि छत से गिरने के कारण गंभीर चोट आने पर उसकी मृत्यु हो गई। मामले को शुरुआती तौर पर खुदकुशी से जोडक़र देखा जा रहा था। प्रकरण में मृतक के परिजनों ने नई बात कही। उनका कहना है कि कलेश्वर पात्रे को छत से किसी ने धक्का दिया और उसकी जान ले ली। इसलिए वे मामले को हत्या का मानते हैं। प्रकरण में गंभीरता से जांच-पड़ताल होना चाहिए।
इससे पहले पुलिस ने मेमो के आधार पर मर्ग कायम किया था और उक्तानुसार जांच करने की बात कही थी। अब जबकि नया मोड़ प्रकरण में आया है तब संभावित है कि तथ्यों और बयान के आधार पर पुलिस इस प्रकरण में आगे की जांच कर सकती है।