दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज किया मामला…

दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज किया मामला…

July 7, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, महुआ मोइत्रा पर इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

हाल ही में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात करने उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंची थीं। उनके पीछे एक शख्स छाता लेकर खड़ा था। एक पत्रकार ने एक्स पर सवाल पूछा था कि रेखा शर्मा ने छाता खुद क्यों नहीं पकड़ा? इसके बाद महुआ ने पोस्ट को साझा किया और लिखा, ‘वह अपने बॉस का पजामा थामने में बहुत व्यस्त हैं।’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महुआ की टिप्पणी का संज्ञान लिया। आयोग ने टिप्पणी को अभद्र और अपमानजनक बताया। आयोग ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है। महुआ के खिलाफ आयोग ने केस दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।