‘बिग बॉस 17’ का कंटेस्टेंट हुआ हादसे का शिकार

‘बिग बॉस 17’ का कंटेस्टेंट हुआ हादसे का शिकार

July 7, 2024 Off By NN Express

मुंबई । ‘बिग बॉस 17’ फेम सनी आर्य जिन्हें तहलका भाई के नाम से भी जाना जाता है। तहलका भाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आई है। सनी आर्य खतरनाक हादसे का शिकार हो गए। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बिग बॉस कंटेस्टेंट, यूट्यूबर और कॉमेडियन तहलका को इस हादसे के बाद तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस हादसे में उनका एक हाथ जल गया। सोशल मीडिया पर सनी के फैंस उनकी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।

तहलका भाई को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ पहचान मिली थी। वहीं एक बार फिर सनी आर्य चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार कारण कुछ और है। तहलका भाई फायर एक्सीडेंट में घायल हो गए। यूट्यूबर अपने घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे तभी उनकी पत्नी दीपिका अपने हाथ में जैसे ही गैस बैलून जलती है वो ब्लॉस्ट हो जाता है, जिसमें सनी आर्य का हाथ जल जाता है। यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे की जानकारी यूट्यूबर की पत्नी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दी थी।