CM साय ने महेंद्र सिंह धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा -बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं

CM साय ने महेंद्र सिंह धोनी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा -बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं

July 7, 2024 Off By NN Express

रायपुर, 07 जुलाई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कैप्टन धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 43 साल के हो गए हैं।

CM साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों में शुमार, अद्वितीय खिलाड़ी, कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध  महेंद्र सिंह धोनी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक खास दिन 

7 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद होता है. भारत के सबसे सफल कप्तान दो बार के विश्व चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी का जुलाई के महीने में 7 तारीख को जन्मदिन होता है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ है. फैंस अपने इस चहेते क्रिकेट को जन्मदिन अपने अपने तरीके से बधाई देते हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट में सबसे उपर पत्नी साक्षी का नाम आता है. 43वें जन्मदिन पर पति महेंद्र सिंह धोनी को साक्षी ने क्या गिफ्ट दिया ये तो पता नहीं लेकिन केक काटने के बाद का जो वीडियो सामने आया है वो फैंस के लिए जरूर गिफ्ट है.