कोरबा: नन्हे तबला वादक को ताल शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित

कोरबा: नन्हे तबला वादक को ताल शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित

July 7, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जिले के नन्हे तबला वादक को ताल शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित
कोरबा : कौशल महोत्सव 2024 आल इंडिया नेशनल कंपीटिशन ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स का आयोजन केपीएस कृष्णा ललित कला महाविद्यालय रामपुर द्वारा 2 से 7 जुलाई तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नगर के पंजित विवेकशील पांडेय व स्मिता पांडेय के पुत्र प्रयत पांडेय को बेहतर प्रस्तुति के लिये ताल शिरोमणी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तबला सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान हासिल करने पर दिया गया।
प्रयत संगीत गुरु कुणाल दासगुप्ता से विगत 7-8 वर्षों से शास्त्रीय तबला वादन की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। वह एनटीपीसी डीपीएस में कक्षा 8वीं का छात्र है। इसके पूर्व भी उसने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
नृत्यधाम कला समिति भिलाई द्वारा आयोजित देशराग संगीत प्रतियोगिता में तबला जूनियर केटेगरी में 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ऑनर ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड भी प्राप्त किया। वर्ष 2022 में उसने अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कोलकाता के टीसीसीआर ऑडिटोरियम में हिन्दुस्तान आर्ट एण्ड सोसाइटी की ओर से आयोजित भारत- संस्कृति उत्सव ग्लोबल कंपीटिशन 2018, 2020, 2021 में प्रयत लगातार तबला जूनियर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इनकी प्रतिभा को देखते हुए भारत संस्कृति संस्था ने इन्हें स्कॉलरशिप देने का निर्णय किया है। इनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर 2023 में संस्कार भारती रेल्वे महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर की ओर से तबला सोलो प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।