कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

October 31, 2022 Off By NN Express

नारायणपुर ,31 अक्टूबर I भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज जिला कार्यालय में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलायी। उन्होंने स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने, देश की एकता की भावना बढ़ाने, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलायी।

इस दौरान एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वैद्य, जिला कोशालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे, उपसंचालक पशुधन आरके पड़ौती, खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के अन्य कार्यालयों के प्रमुखों ने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलायी।