बीसीसीआई ने विश्व कप विजेता टीम इंडिया को दिए 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी..

बीसीसीआई ने विश्व कप विजेता टीम इंडिया को दिए 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी..

July 5, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली I टीम इंडिया के लिए टी20 विश्वकप 2024 बेहद ही ऐतिहासिक रहा। बारबाडोस से लौटने के बाद पहले दिल्ली और फिर मुंबई ने बाहें खोलकर स्वागत किया। रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम की विक्ट्री परेड भी ऐतिहासिक बन गई। इसमें लाखों फैंस ने हिस्सा लिया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किए। जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फैंस को भी संबोधित किया। बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

टीम इंडिया को मिले 125 करोड़ रुपए

मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद सभी खिलाड़ियों को ओपन बसे से वानखेड़े​ स्टेडियम लाया गया। जिसके बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया और जय शाह के वादे के अनुसार टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का चेक भी दिया गया। जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली फैंस को देखकर खुद को रोक नहीं सके और वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आए। रोहित शर्मा ने इस दौरान एक बड़ा बयान भी दिया। जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर भी एक बड़ा बात कही है।

क्या बोले रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने वानखेड़े में सम्मान समारोह के दौरान कहा कि यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। टीम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। हम सभी जानते हैं कि वह खेल के प्रति कितने जुनूनी हैं। जब ट्रॉफी जीतने की बात आती है तो मुंबई कभी निराश नहीं करती। रोहित शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है। मैं इस टीम को पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। पूरे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की ये जर्नी तीन-चार साल पहले शुरू हुई थी। हमने पिछले तीन-चार साल में जो किया है, यह उसी का प्रयास था।