पुटू खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

पुटू खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

July 4, 2024 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा जिले में पुटू (देसी मशरूम) खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सब्जी खाने के बाद उल्टी और सीने में दर्द होने लगा। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह घर के दो सदस्य खेत गए हुए थे। जहां खेत के मेढ़ में बांस पेड़ के पास से कुछ पुटू को लेकर घर लेकर चले गए। 12 बजे दोपहर को सभी ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद 3 बजे सभी को उल्टी और सीने में दर्द होने लगा।

फूड प्वाइजनिंग की वजह से बिगड़ी तबीयत

तबीयत बिगड़ने के बाद 108 को सूचना दी गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। मरीजों में 3 बच्ची, 4 महिला, 5 पुरुष शामिल हैं। 3 बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है।

तबीयत बिगड़ने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तबीयत बिगड़ने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीजों के नाम-

  • कुसुम लता (उम्र 33)
  • अमर कुमारी (23)
  • ननकी नोनी (70)
  • रामकृपाल (72)
  • गेंदराम (40)
  • आरती (9)
  • ज्योति (13)
  • पूजा (13)
  • रजनी (35)
  • छतराम (35)
  • कृष्णा (25)
  • महेश (19)