कोरबा: हिंदुओ को हिंसक बताने का विरोध दर्ज करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

कोरबा: हिंदुओ को हिंसक बताने का विरोध दर्ज करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

July 3, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) विरोध दर्ज करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
कोरबा: लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में कोरबा अंचल के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने मांग की। राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देते भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनसे माफी मांगने को कहा । इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान “राहुल गांधी होश में आओ” “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए।
इस मौके पर कोरबा अंचल के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, अशोक चावलानी, मनोज शर्मा, महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, रंजू यादव, पवन सिन्हा, लकी नंदा, वैभव शर्मा, बृजेश यादव, दिनेश तिवारी, संजय मानिकपुरी, राजा यादव, आशीष प्रजापति, प्रीति स्वर्णकार, दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, पिंकू, रंजन, असलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।