ट्रोलिंग से परेशान हुए लव सिन्हा

ट्रोलिंग से परेशान हुए लव सिन्हा

July 1, 2024 Off By NN Express

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों चर्चा है तो सानाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की। दोनों ने शानदार अंदाज में शादी की। सादगी से शादी करने के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी में कोई नहीं नजर आया तो वो थे सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा। उनकी गैरमौजूदगी को हर किसी ने नोटिस किया और इसके बाद इस पर लंबी चर्चा भी हुई कि आखिर क्या वजह रही होगी कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके सगे भाई नहीं आए। इस पर लंबे वक्त से सिन्हा परिवार ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब खुद लव सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए ट्रोल करने वाले लोगों को को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

लव सिन्हा ने अपने थ्रेड अकाउंट और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिस उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार उनके लिए सबसे पहले आता है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने क्यों नहीं भाग लेने का फैसला किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आता है।’ लव सिन्हा ने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि उनके और उनकी बहन के बीच कोई लड़ाई नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट से जाहिर किया कि वो शादी में नहीं थे, ये कहकर उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चलाया जा रहा है।