कृष्ण जन्माष्टमी के पर दही-हांडी उत्सव का आयोजन, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

August 18, 2022 Off By NN Express

रायपुर (Raipur) के गुढिय़ारी इलाके (Gudhiyari area) में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव (Dahi Handi festival)समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (shri krishna janmashtami)के अवसर पर विशाल दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह आयोजन विशुद्ध रूप से धार्मिक आयोजन है। यह समिति के कार्यक्रम का 10वा वर्ष है। दही-हांडी उत्सव में महाराष्ट्र, म.प्र., उड़ीसा (Maharashtra, MP, Orissa)और देश के अन्य राज्यों की गोविन्दा टोलियों ने भाग लिया है। वहीं कार्यक्रम मे दर्शकों के लिए नागपुर से आये कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी जायेगी।
The post कृष्ण जन्माष्टमी के पर दही-हांडी उत्सव का आयोजन, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल appeared first on .