छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा

June 26, 2024 Off By NN Express

रायपुर I छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने शुरू होगा। यह सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है।

विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का तृतीय सत्र सोमवार, 22 जुलाई, 2024 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 26 जुलाई, 2024 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 05 बैठकें होंगी।इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।