छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि

June 24, 2024 Off By NN Express

अंबिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा राज परिवार की सदस्य इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने स्वर्गीय सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार के शोकाकुल सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।