पार्षद ने तालाबों में पहुंचकर छठ व्रत रखने वाली माताओं-बहनों को दी बधाई

पार्षद ने तालाबों में पहुंचकर छठ व्रत रखने वाली माताओं-बहनों को दी बधाई

October 31, 2022 Off By NN Express

भिलाई ,31 अक्टूबर  भाजपा पार्षद दया सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर खुर्सीपार कैंप , नेहरू नगर के अलग-अलग तालाबों का दौरा कर छठ व्रत रखने वाली माता और बहनों को शुभकामनाएं दी। दया सिंह कम से कम 10 से ज्यादा तालाबों का दौरा कर छठ की शुभकामनाएं दी और मां छठी मैया से शहर की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। दया सिंह एवम पार्षद चंदेश्वरी बांधे वीणा चंद्राकर, गिरजा बंछोर, सरिता बघेल ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ की भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है।

आस्था के इस महापर्व के कुंभ में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दया सिंह ने कहा कि शहर समेत प्रदेश की खुशहाली के लिए छठी मैया से आशीर्वाद मांगा है। दया सिंह ने बताया कि शहर के तालाबों की सफाई को लेकर कल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। उसके बाद सफाई व्यवस्था पर नगर निगम की टीम ने ध्यान दिया। आने वाले समय में छठ महापर्व की भव्यता और भी ज्यादा देखने को मिलेगी।