कलेक्टर ने लिया धान खरीदी की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ने लिया धान खरीदी की तैयारियों का जायजा

October 30, 2022 Off By NN Express

सूरजपुर ,30 अक्टूबर  जिले में शनिवार को कलेक्टर ने  1 नवम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी को मद्देनजर रखते हुए, शिवप्रसादनगर, सोनपुर तथा केंवरा धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने शिवप्रसादनगर नगर खरीदी केंद्र में फड़ की साफ-सफाई, समतलीकरण,फेंसिंग,दीवार लेखन,फ्लेक्स बैनर ,किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान आदि की व्यवस्था पूरी करने के कड़े निर्देश दिए।

इसी तरह सोनोपुर खरीदी केंद्र में उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए शेष तैयारी आज ही पूरी करने के लिए आदेशित किया।सोनपुर में किसान पंजीयन के लिए तथा रकबा संशोधन के लिए आये हुए किसानों से भी कलेक्टर द्वारा चर्चा भी की गयी इसके बाद कलेक्टर द्वारा केंवरा समिति में धान खरीदी की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण में कलेक्टर के साथ खाद्य अधिकारी विजय किरण,उप पंजीयक सहकारिता, जी एस शर्मा तथा सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी रामचन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे।