रायपुर ब्रेकिंग: मौदहापारा थाना के सामने चला ब्लेड, मचा हंगामा…

रायपुर ब्रेकिंग: मौदहापारा थाना के सामने चला ब्लेड, मचा हंगामा…

June 19, 2024 Off By NN Express

रायपुर । मौदहापारा थाने के सामने एक महिला ने युवक पर ब्लेड से हमले कर दिया। इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक हमले में घायल युवक बयान देने पहुंचा था। इस दौरान आरोपी महिला ने उन पर ब्लेड से हमला किया। युवक के कंधे में गंभीर चोंट आई है। बता दें कि इस घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच महिला पुलिस अधिकारी शांति बनाए रखने की अपील करती रही।

जानकारी के अनुसार मौदहापारा इलाके में दो पक्षों के बीच मंगलवार रात को बवाल हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने जलता हुआ सिलेंडर अपने विरोधियों पर फेंक दिया था। बताया जा रहा है विवाद एक घर से नशे की गोली बेचने से रोकने पर शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के परिवार के लोग हैं। जिस घर से सिलेंडर फेंका गया, वह उसी का घर बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुए।