15 अगस्त नहीं दिवाली में रिलीज होगी अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’

15 अगस्त नहीं दिवाली में रिलीज होगी अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’

June 15, 2024 Off By NN Express

मुंबई। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं। इस फिल्म का मेकर्स से लेकर दर्शकों तक सभी को बेसब्री से इंतजार है। स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स तो रिवील कर दिए थे, लेकिन बाकी डिलेट देना अभी बाकी था। पहले खबर थी कि सिंघम अगेन 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी टक्कर पुष्पा 2 से होगी। लेकिन अब सिंघम अगेन की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 15 अगस्त को नहीं बल्कि इस दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि सिंघम अगेन अब 15 अगस्त 2024 को नहीं बल्कि दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है। पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, ‘शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। मिलते हैं आपसे इस दिवाली सिनेमाघरों में’. इस पोस्टर पर सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स और फिल्म की रिलीज डेट लिखी है। इसके साथ ही स्टारकास्ट के नाम भी लिखे हैं।