छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव के परिवार में शोक, राजपरिवार की सदस्य का निधन

छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव के परिवार में शोक, राजपरिवार की सदस्य का निधन

June 15, 2024 Off By NN Express

अंबिकापुर । सरगुजा राज परिवार की सदस्‍य इंदिरा सिंह (बेबी राज) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 2 बजे कोठीघर के सामने रानी तालाब में किया जाएगा।

बेबी राज के निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह (बेबी राज) का देहांत हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।