अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

June 12, 2024 Off By NN Express

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव केन्द्र की राजनीति में एक्टिव होंगे। सपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को पार्टी नामित कर सकती है। क्योंकि वह पार्टी में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट 1,70,922 मतों के अंतर से जीती। अखिलेश यादव को कन्नौज में 6,42,292 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इमरान बिन जफर को 81,639 वोट मिले थे। अखिलेश 2000 में कन्नौज सीट से उपचुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2004 और 2009 का चुनाव भी जीता था। असल में कन्नौज को सपा का गढ़ कहा जाता है, लेकिन 2019 के चुनाव में यहां पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।