कोरबा ब्रेकिंग: अर्धनग्न हालत में मिला एक अज्ञात महिला का शव-जांच जारी..

कोरबा ब्रेकिंग: अर्धनग्न हालत में मिला एक अज्ञात महिला का शव-जांच जारी..

June 9, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अर्धनग्न हालत में मिला एक अज्ञात महिला का शव-जांच जारी
कोरबा: कोरबा-पश्चिम क्षेत्र कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी में एक अज्ञात महिला का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार अलसुबह ग्राम खोडरी के रिसदी सुंदरहा नाले के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। उक्त महिला की साड़ी भी जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। ग्राम रिसदी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में नाले से लगे झाड़ियों के बीच उक्त अज्ञात महिला का शव की जांच उपरांत पश्चात ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच कार्यवाही कर रही है