संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं सोनिया गांधी

संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं सोनिया गांधी

June 8, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली । संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं। बैठक में सर्वसम्मिति से सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना गया।

इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी सांसद गौरव गोगोई, तारिक अनवर, के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया।