जनता का भरोसा बरकरार रखने के लिए करने होंगे सभी प्रयास : खड़गे

जनता का भरोसा बरकरार रखने के लिए करने होंगे सभी प्रयास : खड़गे

June 8, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा देश की जनता के एक बड़े तबके ने आम चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा किया है, इसलिए जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए हमें अनुशासित और एकजुट होकर लोगों के भरोसे पर खरा उतरना है।

श्री खड़गे ने आम चुनाव के बाद पहली बार हुई पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए आज कहा देश की जनता ने विपक्षी दलों की एकता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत को जो सम्मान दिया है, उसे बनाए रखने के लिए पार्टी को हर स्तर पर काम करना होगा।

उन्होंने कहा हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर क़ीमत पर विरोधी दलों को परास्त करके, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताक़त बनना होगा।

जनता ने हम पर विश्वास करके के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।

श्री खड़गे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जनता ने हम में विश्वास व्यक्त करके के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा की 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।

कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।

कार्य समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देती है जिन्होंने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्हें 18वीं लोकसभा का सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ।

इस मौके पर मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।

श्री खड़गे ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने संविधान, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और सौहार्द जैसे मसलों को उठाया और इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता का का मुद्दा बनाया।

उन्होंने श्री गांधी को इसके लिए विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याया यात्रा करके उन्होंने जनता से जो संवाद स्थापित किया उससे देश का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है।

श्री गांधी के नेतृत्व में दो साल पहले चार हजार किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किमी लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मदद से कांग्रेस को जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली और फिर इसी आधार पर कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, यहाँ मैं इस बात का भी ख़ास उल्लेख करना चाहूँगा कि जहां- जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री वहाँ पर कांग्रेस के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू हुई और वहां कांग्रेस ने दोनों सीटें जीती।

नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।

उन्होंने सुश्री प्रियंका गांधी वाड्रा तथा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया और कहा, प्रियंका जी को खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने अमेठी औऱ रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी ज़ोरदार प्रचार किया। मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूँगा जिन्होंने एक टीम की तरह काम किया।

ये हमारे सामूहिक प्रयासों का ही असर था कि देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नयी उमंग और जोश के साथ काम किया। यही नहीं एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की सीटों में वृद्धि हुई। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाक़ों में भी पार्टी को मज़बूत करें।

कांग्रेस नेता ने इंडिया गठबंधन के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा,”इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद के बाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे जिन अहम मुद्दों पर हम चुनाव अभियान में गए वे आम जनता के सरोकार के मुद्दे हैं और हम संसदऔऱ संसद के बाहर जनता के इन सवालों को लगातार उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। देश की जनता के एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हमब उनका भरोसा बरकरार रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है।