CG NEWS: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नगर निगम कॉलोनी को बनाया था ठिकाना, 2 कॉल गर्ल समेत 6 पकड़ाए, तीनों युवक हैं शादीशुदा

CG NEWS: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नगर निगम कॉलोनी को बनाया था ठिकाना, 2 कॉल गर्ल समेत 6 पकड़ाए, तीनों युवक हैं शादीशुदा

August 17, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर, 17 अगस्त I पुलिस को पिछले कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि कवर्धा की रहने वाली महिला देह व्यापार चलाती है। उसने इस अनैतिक कारोबार के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कॉलोनी को ठिकाना बनाया था, जिसे उसने किराए पर लिया है।

महिला दूसरी जगह रहती है और इस मकान को सिर्फ देह व्यापार करने के लिए उपयोग करती है। तीन युवकों को पुलिस ने महिला एजेंट व दो कॉल गर्ल के साथ गिरफ्तार किया है। महिला एजेंट ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए मकान किराए पर लिया था, जहां वह कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार करती है। महिला एजेंट कवर्धा जिले की रहने वाली है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पूरी जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि मकान में आए दिन संदिग्ध युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। मंगलवार की रात आरक्षक रितेश मिश्रा और केशव मार्को ने मकान पर नजर रखी और TI परिवेश तिवारी को युवक-युवतियों की पुख्ता जानकारी दी। उन्होंने SSP पारुल माथुर से मार्गदर्शन लेकर देर रात मकान में रेड किया, जहां तीन युवक व तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले आई।

कॉल गर्ल्स के साथ पकड़े गए तीनों युवक जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। युवक कार से बिलासपुर में अय्याशी करने आए थे। पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त किया है। पकड़े गए युवकों में विजय टंडन (33) नूतन कॉलोनी जांजगीर, मुकेश कटकवार (37) और जांजगीर के कनई निवासी कलेश कुमार (39) शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।