आंध्र प्रदेश में बड़ी जीत की ओर TDP, ओडिशा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी

आंध्र प्रदेश में बड़ी जीत की ओर TDP, ओडिशा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी

June 4, 2024 Off By NN Express

विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP ने 175 में से 117 सीटों पर बढ़त बना ली है और सूबे में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, उसकी साथी पार्टियों जनसेना को 15 और बीजेपी को 6 सीटों पर बढ़त हासिल है। सत्तारुढ़ YSRCP मात्र 23 सीटों पर बढ़त बना पाई है। वहीं, ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, बीजद 42 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा ओडिशा में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से पहले तेलगू देशम पार्टी फिर से NDA का हिस्सा बनी। इस गठबंधन में जननायक जनता पार्टी के पवन कल्याण भी शामिल हैं। वहीं, मुकाबले में इंडिया गठबंधन भी है, जिसमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम शामिल है, लेकिन ये रुझानों में कहीं नहीं हैं।