पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू

पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू

June 3, 2024 Off By NN Express

पंजाब । पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी।

भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई।

अगले तीन दिन के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में गर्मी की स्थिति और मानसून से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में पीएम को बताया गया इस साल देश के अधिकतर भागों में मानसून के सामान्य और सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।